- टीमवर्क और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करती है क्रिकेट प्रतियोगिता- श्याम सुन्दर चौधरी
- कानपुर ने आजमगढ़ को 7 विकेट से हराया।
- मैन ऑफ द मैच रहे कानपुर के राहुल सिंह।
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा & धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 का आगाज हो चुका है। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एस.पी.पी.जी. कॉलेज, शोहरतगढ़ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं गड़ाकुल ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करती है।

शनिवार को शुरू हुए क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच आजमगढ़ व कानपुर के बीच खेला गया जिसमें कानपुर के कप्तान दिव्यांश सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर 14.1 ओवरमें सभी विकेट होकर 90 रन बनाए। आजमगढ़ की तरफ से सुनील कुमार ने 24, ध्रुव तोमर ने 19, धनंजय यादव ने 17 रनों का योगदान दिया। कानपुर की तरफ से दानवीर ने 3, हिमांशु , राहुल व सुमित ने दो-दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 9.4 ओवर में तीन विकेट होकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें राहुल सिंह ने 35, हर्षित सिंह ने नाबार्ड 29 व सौरभ दिवाकर ने नवाद 12 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से यशवर्धन युवराज व अखंड ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कानपुर के राहुल सिंह रहे।

इस दौरान सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चंदन पांडे, वकील खान बाबूजी अंसारी सहित अंपायर राहुल सिंह व सत्येंद्र सिंह, कॉमेंटेटर अनवर सिद्दी, स्कोरिंग विशाल यादव और विशाल मौर्य मौजूद रहे तथा लाइव टेलीकास्ट अजय के द्वारा किया गया।




























