- ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र सांसद, विधायक व डीएम, एसडीएम सहित रेलवे के सम्बन्धित जिम्मेदारों को देने की कह रहे बात।
- रेलवे लाइन के दोनों तरफ खेती किसानी करने वाले लोगों को कम्बाइन ट्रैक्टर-ट्रॉली आने जाने को लेकर सता रही चिन्ता
द ख़बर टाइम्स/चंद्रशेखर
बढ़नी, सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़नी गांव के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को रेलवे फाटक पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। उन लोगों का कहना है कि हम लोगों का दोनों तरफ घर मकान व खेती की जमीन है। जिससे हम लोगों का अक्सर आना जाना लगा रहता है। साथ ही कम्बाइन व ट्रैक्टर ट्राली आदि कृषि यन्त्र से हम लोग खेती किसानी करते हैं। रेलवे अण्डरब्रिज बनाने से कम्बाइन जैसी ऊंची हाइट वाली कृषि यंत्र आने जाने में समस्या होगी। जिससे हम लोगों की खेती किसानी चौपट हो जायेगी। जिसके सम्बन्ध में हम लोगों ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय सांसद, विधायक व डीएम, एसडीएम से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जल्द ही हम लोग मिलकर मांग पत्र भी देने वाले हैं। महिला ग्राम प्रधान पूजा व पूर्व ग्राम प्रधान जमील अहमद सहित गांव निवासी जावेद खान, राजेन्द्र सिंह, फिरोज खान, संजय कुमार विजय लक्ष्मी, अंगद चौहान, सुनील यादव, अखिलेश, वसीम खान आदि लोगों का कहना है कि जीवन यापन के लिए हम लोगों का अधिकांश कृषि योग्य भूमि रेलवे लाइन नेपाल बार्डर के बीच में स्थित है। जिसका मात्र एक ही रास्ता है जिस रास्ते से कृषि यंत्र लेकर आना जाना होता है। लेकिन रेलवे विभाग द्वारा गोंडा गोरखपुर लूप लाइन पर मड़नी गांव के पास अण्डर पास बनाया जा रहा है। जिससे कम्पाइन आदि कृषि यन्त्र नहीं निकल पायेगा। जिससे कृषि कार्य प्रभावित होगा और बरसात के दिनों में अण्डर पास चरगहवा नदी के किनारे होने के कारण भर जाएगा जिससे रास्ता पूर्ण रूप से बन्द हो जायेगा। ऐसी स्थिति में प्रकरण का जांच कराकर अण्डर पास बनाने हेतु किये जा रहे कार्य को अभिलम्ब रोके जाने की मांग की है।




























