हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस, क्षेत्र के विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों पर धूमधाम से फहराया गया तिरंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स / श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, अस्पताल सहित राजनीतिक संगठनों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण व राष्ट्र गान कर लोगों में मिष्ठान का वितरण किया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत व झाँकी आदि के कार्यक्रम के आयोजन के साथ नगर क्षेत्र में प्रभातफेरी भी निकाली गई। ध्वजारोहण के साथ कई गांवों एवं स्थानों पर बृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। ऐसे में आइये देखते है कि कैसा रहा आजादी का उत्सव पर्व….


15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 8ः00 बजे शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बोर्ड के सदस्यों, नगरवासियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही उनके द्वारा कस्बा स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शहीद बुधई स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण व राष्ट्र गान के साथ शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें याद किया।

इसी कड़ी में कस्बा स्थित तिरंगा तिराहे पर राष्ट्रगान के साथ भारत के वीर शहीदों के बारे में अपने विचार रखे। ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर संघ के राममिलन त्रिपाठी, किशोरी लाल गुप्ता, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, भाजपा नेता कृष्ण कुमार अग्रवाल चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सहित कई वक्ताओं ने देश के बीर सपूतों को याद कर उनके प्रति अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान अशोक बोरा, मनीष श्रीवास्तव, टिल्लू शर्मा, विनोद कुमार पोद्दार सहित बोर्ड के सभासद एवं नगर पंचायत के राजेश त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बीडी कसौधन, श्रीनिवास, मुकेश, मनोज, अक्षय, मलखान, गौरव, अंकित, शनि, राहुल, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।


साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खेतान इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, आजाद पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, प्राथमिक विद्यालय नकथर आदि विभिन्न संस्थानों में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की। इसके साथ ही शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने स्थानीय शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ सहित अन्य संस्थानों में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भारतीय मानवाधिकार परिवार के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रूंगटा नीलू की अध्यक्षता में तिरंगा चौराहे से गोलघर होते हुए भारत माता चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसमें पीपी.एस. पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार झांकी की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। साथ ही कस्बे के सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा की अगुवाई में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी तरह शोहरतगढ़, चिल्हिया, ढेबरूवा थाना समेत डॉ अंसारी हॉस्पिटल शोहरतगढ़ पर डॉ सरफराज अंसारी, डॉ अशरफ मेमोरियल हॉस्पिटल शोहरतगढ़ पर डॉ नसीम अहमद खान, पी०पी०एस० इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ पर पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर प्राचार्य प्रो० ए के सिंह, मदरहना उर्फ दत्तपुर में प्रधान प्रतिनिधि अजय चौधरी, मादरहना उर्फ़ रामनगर में ग्राम प्रधान बीरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी शकील अहमद ने कई सस्थानों पर, महदेवा नानकार स्थिति नेहरू बाल विद्या मंदिर में गाँव के वरिष्ठ गोरख प्रसाद चौधरी, कुमार शिशु मंदिर विद्यालय में प्रबंधक कृष्ण कुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया

तो वहीं प्राथमिक विद्यालय नकथर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने स्कूली बच्चों में बैग वितरण कर वीर शहीदों को याद करते हुए स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार, विवेक, आमिर, लोकतंत्र सेनानी प्रहलाद मिश्रा, दिनेश यादव, रामबिलास यादव, अध्यापक केशव राम, प्रतिमा, लक्ष्मीबाई सिंह, कविता, शशिबाला आदि मौजूद रहे। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इसी क्रम में डॉ. शुशांत जायसवाल ने अपने चिकित्सकीय प्रतिष्ठान डॉ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल पर झंडारोहण कर आजादी का उत्सव मनाया। मौके पर उनकी धर्मपत्नी किरन गुप्ता सहित चिकित्सक, स्टॉफ आदि मौजूद रहे। तो वहीं चौधरी सुबास चंद्र ग्रामोदय इन्टर कालेज, बुढंनईया पकड़ी बाजार में प्रधान संगठन के जोगिया ब्लाक अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ध्वजारोहण किया।

साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकी की प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय धनगढ़िया में ग्राम प्रधान पंकज के साथ समाजसेवी विवेक पाण्डेय की अध्यक्षता में ध्वरोहण किया गया। साथ ही विद्यालय में प्रधनाध्यापिका श्रीमती मंजरी, शिक्षक फरहत, पुष्पा देवी, राममिलन आदि की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान आंगनबाड़ी विन्दु पाण्डेय, धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र, पप्पू चौहान, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।


इसके साथ ही 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बढ़नी विकास खंड के कोटिया बाजार काम्पोजिट विद्यालय पर प्रधान संगठन के निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष बबलू चौबे ने ध्वजारोहण किया। गड़रखा ग्राम प्रधान रविंद्र शर्मा ने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर ध्वजारोहण किया, तो वहीं भाजपा नेता योगेन्द्र जायसवाल ने अपने आवास बाणगंगा स्थित हिन्दू भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के जश्न में शामिल हुये।

Leave a Comment

और पढ़ें