उपचार के साथ उम्मीद का नाम है डॉ राकेश कुमार मौर्य, OPD में देखते है करीब 250 मरीज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स / श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य की सही सलाह और बेहतर उपचार को लेकर उनसे ही इलाज करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यही कारण है सामान्य रूप से प्रतिदिन करीब 150 नये मरीज तो वहीं करीब 100 पुराने मरीज उनसे स्वास्थ्य सलाह लेते रहते हैं।

गुरुवार को लगभग 100 पंजीकृत मरीज और वही 100 के ही आसपास पुराने मरीज भी अपने स्वास्थ्य को लेकर उनसे सलाह लिए। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य प्रसूति रोग को छोड़कर सभी प्रकार के स्वास्थ्य को लेकर उचित सलाह एवं उपचार करते हैं इसलिए उनके पास मरीजों की कमी नहीं रहती है। उक्त की जानकारी देते हुए डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस समय मौसम बदला हुआ है इसलिए सर्दी, बुखार, जुकाम आदि के मरीज अधिक आ रहे है। उन्हें इलाज के साथ प्राकृतिक उपचार भी बताया जा रहा है, ताकि मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें