ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम की अध्यक्षता में निकाला गया तिरंगा यात्रा, हर्षोल्लास के साथ विविध स्थानों पर फहराया तिरंगा झण्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य केंद्र अलीदापुर, रमवापुर के जीर्णोद्धार के बाद माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में एमबीबीएस कर रहे गांव के दो होनहार छात्र डा जाहिद एवं डा अभिषेक द्वारा प्राथमिक का किया गया उद्घाटन

द ख़बर टाइम्स / श्रवण पटवा

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर

15 अगस्त यानी शुक्रवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रमवापुर में ग्राम प्रधान एवं प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम द्वारा ग्राम सचिवालय पर ध्वजारोहण के साथ कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीदापुर, प्राथमिक विद्यालय धिमरौली, प्राथमिक विद्यालय रमवापुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय देवी नगर आदि में बड़े ही धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान भव्य तिरंगा यात्रा ग्राम सचिवालय मुसहरवा चौराहे से मुसहरी चौराहा होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीदापुर रमवापुर तक हर्षोल्लास एवं धूमधाम से निकाला गया

इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीदापुर, रमवापुर का कायाकल्प के तहत टाइलीकरण, भवन का मरम्मत, रंगाई पोताई, चित्रकारी कार्य संपन्न होने पर माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में एमबीबीएस कर रहे गांव के दो होनहार छात्रों डा जाहिद एवं डा अभिषेक द्वारा ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में फीता काटकर उसका भव्य उद्घाटन किया गया।

इस दौरान सचिव संदीप सरोज, लेखपाल रमेश जायसवाल, रोजगार सेवक कुलदीप गिरी, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, सफाई कर्मचारी गण, आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रामकुमार, संदीप चौरसिया, मिथलेश चौधरी, विकास चौधरी, अखलाक, परवेज, सईद, सुमित चौधरी, प्रदीप वर्मा, आसिफ कोटेदार, पवन गिरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें