शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने देशी स्वाद रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/दिनेश कुमार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

\आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नंबर 7 सुभाष नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को देशी स्वाद रेस्टोरेंट का पूजा पाठ के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने फीता काटकर उद्धघाटन किया और उन्होंने कहा कि सुभाष नगर मे इस रेस्टोरेंट को खुलने से न केवल अच्छा और स्वादिष्ट भोजन देगा बल्कि इस रेस्टोरेंट के माध्यम से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इस रेस्टोरेंट में जो मजदूर हैं उनको कम पैसे में भरपेट भोजन भी मिल सकेगा।


उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट के संचालक महेन्द्र कुमार द्वारा उठाए गए इस कदम कि मैं सराहना करता हूं कि अच्छा और स्वादिष्ट भोजन खिलाने की सोच रखते हुए एक सच्ची समाज सेवा करने का सबूत पेश किया है। बहुत कम लोग ही इस तरह की सोच रखते हैं। सबसे सस्ता सब से अच्छा स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। इस दौरान नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, घंश्याम प्रसाद, वकील खान, बिट्टू अग्रहरि, अशोक दूवे, शरदेंदु त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश उर्फ चिन्टू, राकेश राज, महेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार, आकाश, अमर सेन, प्रिंसु आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें