द ख़बर टाइम्स / श्रवण पटवा
सोनभद्र
सीओ सदर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदककी फ्राड हुई धनराशि कुल 50,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 23.08.2025 को क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी मे सफलतापूर्वक वापस कराया गया है, जिसे लेकर आवेदक ने थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदक राहुल कुमार पुत्र रवीन्द्र नाथ ठाकुर निवासी द्वारिकापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता लोको कॉलोनी चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप्प ग्रुप मे जोडकर ट्रेडिंग के नाम पर धनराशि ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी, जिसे लेकर उक्त की कार्यवाही की गयी है।



























