सिद्धार्थनगर- अधिकारियों की देख-रेख में शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत डोहरिया बुजुर्ग, डोहरिया खुर्द एवं गजहडा में सोशल ऑडिट सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
सिद्धार्थनगर

शनिवार को शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत डोहरिया बुजुर्ग, डोहरिया खुर्द एवं गजहडा में सोशल ऑडिट हुआ। कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ उनके क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

डोहरिया बुजुर्ग में कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑडिटर अरविंद कुमार चौधरी ने की तो वहीं डोहरिया खुर्द में ऑडिटर दुर्गेश नंदिनी एवं गजहड़ा में ऑडिटर रामकृपाल चौधरी ने की। उन्होंने मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में हुए कार्यों का अवलोकन किया और कहा कि सामाजिक सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इस दौरान गजहडा, डोहरिया बुजुर्ग और डोहरिया खुर्द में मनरेगा अध्यक्ष नामित किया गया। गाँव में इस बात को विशेष रूप से जोर देकर कहा गया कि लाभार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और योजनाओं की निगरानी में गांव वासियों की भूमिका अहम है। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी एवं प्रधान प्रतिनिधि यार मोहम्मद, अब्दुल हन्नान के साथ-साथ पंचायत सहायक रोजगार सेवक, कोटेदार, सफाईकर्मी, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें