सांसद खेल महोत्सव- डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में सांसद जगदम्बिका ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में दिखाई हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरताज आलम

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर

सांसद खेल महोत्सव के तहत आज डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद जगदम्बिका पाल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और फिट इंडिया का सन्देश दिया। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा देखने को मिली।

मैराथन दौड़ में सम्मिलित 30 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल और प्रोत्साहन राशि देकर सांसद जी ने सम्मानित किया तथा मैराथन दौड़ में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को सांसद खेल महोत्सव का प्रमाण पत्र देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान सांसद जी ने डुमरियागंज तहसील मुख्यालय के आस-पास एक बड़े स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को स्टेडियम हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का तत्काल निर्देश भी दिया। सांसद जी ने कहा कि “ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मंच और सुविधाओं की आवश्यकता है। यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।” कार्यक्रम में रुद्रपाल इन्टर कॉलेज के प्रिंसिपल अभय प्रताप सिंह, सरस्वती इन्टर कॉलेज बैदौला के प्रिंसिपल गौरी शंकर, पीपल्स इन्टर कॉलेज के प्रिंसिपल शिव प्रकाश पाण्डेय, ललिता इन्टर कॉलेज चौखड़ा के प्रिंसिपल चन्द्र प्रकाश राव, खैर टेक्निकल कॉलेज के प्रिंसिपल फैयाज अहमद, कन्या इन्टर कॉलेज डुमरियागंज की प्रधानाचार्य रजनी देवी, सर सैयद इन्टर कॉलेज कादीराबाद के प्रिंसिपल तौफीक अहमद, सरस्वती शिशु मंदिर चौखड़ा के प्रिंसिपल गौकरन पाण्डेय, क्षेत्राधिकार बृजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा, सौरभ पाल, सच्चिदानन्द पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, राजेश द्विवेदी, रामकुमार उर्फ चिन्टू यादव, कुमारी मोनी पाण्डेय, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा डायरेक्टर, शशि प्रकाश अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, अली हैदर रिजवी, कासिम पाल रिजवी, पिन्टू मिश्रा, अनिल गौतम, सत्यनारायण यादव, विजयपाल मिश्रा के साथ सैकड़ो की संख्या में सहयोगी कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें