नम आँखों से अनिल चौधरी ने मनाई अपनी माता स्व० प्रभावती देवी की चतुर्थ पुण्यतिथि, कहा- समाजसेवा के लिए भी माता-पिता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद है जरूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शोहरतगढ़ के चौधरी ग्रामोदय इन्टर कालेज बुढ़नईया पकड़ी बाजार में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

विधानसभा शोहरतगढ़ के चौधरी ग्रामोदय इन्टर कालेज बुढ़नईया पकड़ी बाजार में शनिवार को प्रधानाचार्य/प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अपना दल (एस) अनिल चौधरी की स्व0 श्रीमती प्रभावती देवी के चतुर्थ पुण्यतिथि पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अनिल चौधरी ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रांगण में क्षेत्र की महिलाओं एवं बुजुर्गों को साड़ी एवं वस्त्र वितरित किया। अनिल चौधरी ने बताया कि मां ने यह सीख दी थी कि समाज के वंचितों के लिए समय-समय पर कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए। मां ने यह बताया था कि गरीबों और जरूरतमन्दों के रूप में ईश्वर को देखना चाहिए। मां की इसी सीख को आत्मसात करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर सभी माताओं बहनों और पितातुल्य बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी बुजुर्गों से काफी दूरी बनाती जा रही है, जो कि हमारे समाज के लिए बेहद अफसोसजनक बात है। बुजुर्ग हमारे घर के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं, जिनके संरक्षण में हमे संस्कृति के साथ विरासत में कई चीजों की सीख मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपनी संस्कृति व बुजुर्गों का आदर सम्मान करें व उनके साथ सदैव हर दुख-सुख में भागीदारी करें।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा, मण्डल अध्यक्ष पकड़ी अरविन्द चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रधान अखिलेश तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, कपिलदेव चौधरी, शम्भूनाथ चौधरी, प्रकाश चन्द्र चौधरी, तनाजुलहक, धीरेन्द्र चौधरी, पिन्टू चौधरी, अजय चौहान, रंजीत चौधरी, निलेश चौधरी, मण्डल महामंत्री सुनील गुप्ता, राजू चौधरी, बब्लू मिस्त्री सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें