शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने बढ़नी ब्लॉक के मटियार उर्फ भुतहवां में पीडीए जन चौपाल को किया संबोधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सोमवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटियार उर्फ भुतहवां में पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में दिनदहाड़े चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। किसान भाइयों के लिए यूरिया और डाई खादों का काला बाज़ार भाजपा नेताओं की मिलीभगत से फल-फूल रहा है, वहीं प्रशासन की मौनता सरकार की अपमानजनक और जन विरोधी नीतियों का प्रमाण है। साथ ही यह भी कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, और भाजपा के एजेंडे में रोजगार के अवसर बिलकुल नहीं हैं। छद्म राष्ट्रवाद के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह कर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां हमारे देश के लिए घातक साबित हो रही हैं। नौजवान, किसान और पिछड़ा व दलित समुदाय जाग चुका है। पीडीए केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक मजबूती से बढ़ता हुआ आंदोलन है, जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी मोहम्मद सफात एवं संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष, विष्णु उमर ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, रामू, पप्पू, गुड्डू सिंह, बदरे आलम कुरैशी, अजमत अली, सूरज त्रिपाठी, कुलदीप मौर्य मौलाना साहब, सद्दाम हुसैन, अब्दुल समद, सिराज अहमद, अ०रहमान, मो. बिलाल, इतफर हुसैन, अहमद राजा, सफीक अहमद कमलेश, जाफर हुसैन, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें