शोहरतगढ़ तहसील सभागार में दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दिया प्रमाण पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

रविवार को शोहरतगढ़ तहसील सभागार जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर. के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग वा डी.डी.आर.सी. सिद्धार्थनगर के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अर्थों के विशेषज्ञ डॉ. विमल कुमार द्विवेदी के द्वारा अस्थि दिव्यांगजनो के 22 सर्टिफिकेट जारी किये गये, तो वहीं कान के विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा द्वारा 9 दिव्यांगजन सर्टिफिकेट जारी किया गया। डॉक्टर समीम अहमद नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 10 दिव्यांगजन सर्टिफिकेट जारी किया गया व मानसिक मंदित विशेषज्ञ डॉक्टर अफजल अंसारी द्वारा 7 दिव्यांगजन सर्टिफिकेट जारी किया गया।

उक्त की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट जारी करने का मुख्य उद्देश्य है कि विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे कि दिव्यांग पेंशन, सहायक उपकरण, वैशाखी, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैटरी रिक्शा, कान की मशीन, स्मार्ट केन, लेप्रोसी किट आदि दिव्यांगजनों को मिल सके। इस दौरान राजेश कुमार मिश्र (साइकोलॉजिस्ट) जेपी शुक्ला, खुर्शीद आलम (फिजियोथैरेपिस्ट) रोहित चौधरी (विशेष शिक्षक एच.आई), वीरेन्द्र कुमार (अकाउंटेंट) राघवेंद्र मिश्र, सियाराम व दिव्यांगजन के अभिभावकगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें