शोहरतगढ़ ब्लॉक के सियाँव नानकार गौशाला में गोवर्धन पूजा पर गौवंशों को सचिव एवं प्रधान प्रतिनिधि ने खिलाया गुड़ और केला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

 

दीपावली के पांच दिवसीय पर्वों की श्रृंखला अभी चल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सचिव कामेश्वर मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि आर.डी. त्यागी ने शोहरतगढ़ ब्लॉक के सियाँव स्थिति गौशाला में गोवर्धन पूजा पर विधि-विधान से पूजा अर्चन की। सचिव एवं ग्राम प्रधान ने गायों और गोवंश को माला पहनाया, तिलक लगाए और आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की है। उक्त की जानकारी देते हुए सचिव कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में गौशाला में 167 गोवंश पंजीकृत है। जिनके भूसा-चारा, पानी आदि के रखरखाव सहित गौशाला संचालन को लेकर लगातार निरीक्षण किया जाता रहा है। ताकि गौवंशों का संरक्षण और संवर्धन किया जा सकें।

विदित हो केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई अभिनव कार्यक्रम संचालित कर रही है। प्रदेश में गोपूजन के साथ-साथ संरक्षण और संवर्धन के लिए योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इस दौरान सचिव कामेश्वर मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि आर.डी. त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें