द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
बुद्धवार को शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की। गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई।

इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। साथ ही उन्होंने गौसेवा में लगे कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो न केवल हमारे ग्रामीण जीवन से जुड़ी है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और आस्था दोनों का केंद्र भी है। गाय, अन्न और धरती का सम्मान करना उस मातृशक्ति को प्रणाम करना है, जिससे हमारा जीवन जुड़ा है। जब हम इन्हें नमन करते हैं, तब हम अपनी संस्कृति की जड़ों, अपनी आत्मा की गहराइयों और समृद्धि के स्रोतों को स्पर्श करते हैं।



























