शोहरतगढ़ ब्लॉक के चिल्हिया ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शुक्रवार को विकास खंड शोहरतगढ़ की ग्रा०पं० चिल्हिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव राम सिंह ने की। ग्राम प्रधान इबरार अली ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। ग्राम पंचायत सचिव राम सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता, शौचालय के नियमित उपयोग, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी दी। वहीं आरबीआई प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विवाह अनुदान, वृद्धावस्था पेंशन, बैंकिंग सेवाएं, बीमा एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला विकास संस्थान के ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। चौपाल में राशन कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, पशुपालन, मत्स्य पालन, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राम सिंह, प्रधान इबरार अली, रोजगार सेवक दिनेश कुमार, पंचायत सहायक राहुल वर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें