शोहरतगढ़- डोई घाट पर हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का बिसर्जन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा के साथ अनूप गोस्वामी की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे आस्था व उत्साह के साथ शनिवार को नजदीकी डोई नदी में विसर्जित की गई। श्रद्धालुओं का उत्साह व उमंग बारिश भी नहीं रोक पाई। शुक्रवार को पूरी रात बरसात होती रही मां की प्रतिमाओं को पन्नी व तिरपाल से ढक दिया गया था ताकि प्रतिमा भीगकर खराब न हो जाए।पानी में भीगते हुए मां के जयकारे व भक्ति गीतों की धून से पूरा कस्बा शोहरतगढ़ माता की आस्था में डूबा रहा। हर कोई मां की प्रतिमा को आंख में आंसू भर विदा करते रहे।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ की सभी प्रतिमाएं डोई नदी के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची जहां पुजारी बालक दास ने आरती व मंत्रोच्चार कर विसर्जन कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने प्रतिमाओं को सुरक्षित व डोई नदी में किसी के डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए घाट पर हाईद्रा के माध्यम से सभी प्रतिमाओं को विसर्जित कराया गया।

विसर्जन शोभायात्रा में आगे श्रीराम दरबार के वाहन थे उसके पीछे क्रमबद्ध तरीके से नगर पंचायत शोहरतगढ़ की प्रतिमाओं का डोला चल रहा था।अखाड़ा में युवकों ने तलवार लाठी फरसा डंडा आदि का बेहतर प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

दुर्गा प्रतिमाओं का संचालन सतीश मित्तल व अखाड़ा का किशोरी लाल गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में दुर्गा समिति अध्यक्ष सतीश मित्तल, किशोरी लाल गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नितेश मित्तल,रंजन मित्तल, मनीष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कसौधन, राजेश आर्य,रुपेश वर्मा, राजेन्द्र उर्फ नीलू रुंगटा,नंदू गौड़, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, सतीश वर्मा,राजकुमार मोदनवाल, अनूप कसौधन, गोपू जायसवाल, चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू,जितेंद्र नाथ पाण्डेय, मुनेंद्र नाथ पाण्डेय, गजेंद्र, अमित त्रिपाठी, श्रवण शर्मा,आनंद कसौधन ,श्याम रुंगटा, राममिलन चौधरी, इंद्रजीत पासवान, अनिल भारती,

राजू गोस्वामी, उमेश सिंह,राजेश अग्रहरी, शिवरतन कनौजिया,महेश कसौधन, धर्मेंद्र अग्रहरि, शैलेन्द्र कौशल,रामबृक्ष कनौजिया, बनवारी लाल, चंचल मित्तल, नवीन मित्तल, केसरी प्रसाद, बब्लू गोंड, कुश कुमार मोदनवाल, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ पवीन प्रकाश, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी व पुलिस के जवान मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें