बढ़नी चेयरमैन SUNIL AGRAHARI ने साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों को किया सम्मानित, कहा- Good Work !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी
बढ़नी, सिद्धार्थनगर

नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही बढ़नी नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नगर की साफ-सफाई, चूनाकारी, लाइट, व्यवस्था आदि को लेकर बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि कर्मियों ने रात-दिन एक कर पूरे नगर को साफ़ एवं स्वच्छ बनाया तथा पूरे नगर में प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखा, जिसे लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों को मिठाई एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें नगर पंचायत के कर्मचारियों पर गर्व है कि उन्होंने पुरे नगर को साफ़ स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

Leave a Comment

और पढ़ें