शोहरतगढ़ः होली पर्व को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एस.डी.एम. व सी.ओ. ने शांति व सौहार्द का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/zYbNPTBe_zM

– जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रहारियों के साथ की वार्ता
– पीस कमेटी की बैठक में होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट

द खबर टाइम्स/RK Baba
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा व क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी होली का पर्व परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि होलिका दहन पूर्व से चिन्हित एवं प्रस्तावित स्थलों पर ही किया जाएगा। जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्षेत्र में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो प्रशासन द्वारा उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा। वहीं क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 163 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और खुशियों का पर्व है। यदि किसी समुदाय का व्यक्ति होली नहीं खेलना चाहता है तो उसके साथ जबरन रंग न खेलें। उन्होंने सभी से सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
सीओ ने होली के अवसर पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं सेवन पर सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।


बैठक में बीते वर्ष होली के दिन बाणगंगा बैराज पर हुई दुर्घटना का भी उल्लेख किया गया। प्रशासन ने इस वर्ष एहतियातन होली के दिन बैराज के उत्तर एवं दक्षिण दिशा में नदी में स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही बैराज पर प्रकाश व्यवस्था, एनाउंसमेंट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सुधांशु बोरा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, शिव प्रसाद वर्मा, सौरभ गुप्ता, शैलेन्द्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, महेश कसौधन, दिलीप वर्मा, वीरेन्द्र मोदनवाल, संजय दूबे, निसार अहमद, रोहित मद्धेशिया, अल्ताफ हुसैन, वकील खान, वीरेंद्र प्रताप जायसवाल, रमेश मणि त्रिपाठी, संतोष पासवान, विवेक पाण्डेय, अजय चौधरी, सुभाष यादव, मेजर सिंह चौहान, पिंटू सिंह, बबलू गौड़, प्रमोद श्रीवास्तव, वीरेंद्र गौड़, राजू बाबा, शौक़ी लाल, राम मिलन चौधरी, ओमप्रकाश यादव, पिंटू पटेल सहित एसडीओ विद्युत विनोद कुमार, लिपिक राजेश त्रिपाठी, का. दिनेश कुमार यादव, का. प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें