बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

बांसी, सिद्धार्थनगर

बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का बांसी ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम ने कहा कि बसपा सामाजिक न्याय, सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता बनाए रखते हुए संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आशीष कुमार गौतम (पूर्व जिला प्रभारी), भारत लाल निषाद (पूर्व जिलाध्यक्ष), चंद्र बहाल गौतम (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), गिरीश चंद्र वरुण (पूर्व विधानसभा प्रभारी), सुग्रीव (पूर्व विधानसभा सचिव), रामविलास, सुभाष टाइगर, बजरंगी गौतम, रामनिवास (पूर्व जिला महासचिव), राम बहादुर, राकेश गौतम (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), महेंद्र वरुण (विधानसभा महासचिव) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें