हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर किया गया अखंड रामायण पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/राज कुमार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शोहरतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व सभासद एवं व्यापार मंडल महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अखंड रामायण पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अखंड रामायण पाठ के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा, वहीं भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विनय वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्ति शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा घनश्याम गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप वर्मा, राजू मद्धेशिया, धर्मेंद्र अग्रहरी, महेश गुप्ता, डॉ. इंद्रेश तिवारी, नगर पंचायत के कमलेश कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

1 thought on “हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर किया गया अखंड रामायण पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन”

Leave a Comment

और पढ़ें