गांव से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी शोहरतगढ़ पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/Dharmendra Kumar Chaudhary
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

मेहनौली गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेहनौली निवासी नीतू पाण्डेय (15 वर्ष), पुत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, अचानक घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने थाना शोहरतगढ़ में लिखित तहरीर देकर घटना की सूचना दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 137(2), 87 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना शोहरतगढ़ को सूचित करें, ताकि किशोरी को सकुशल बरामद किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी का पता लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिकात्मक फोटो by सोशलमीडिया…

Leave a Comment

और पढ़ें