शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० डोहरिया खुर्द एवं ग्रा०पं० नीबी में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/आर के बाबा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० डोहरिया खुर्द एवं ग्रा०पं० नीबी में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल लगाया गया। दोनों चौपाल की अध्यक्षता सचिव गौरव श्रीवास्तव ने की।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।

इसके साथ ही चौपाल कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग बीमा सेवा आदि जानकारी के साथ मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार मसाला पावडर बनाने के गृह उद्योगों की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के साथ जी राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर बृहद चर्चा किया गया। इस दौरान सचिव गौरव श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र प्रताप चौधरी, अब्दुल रईस के साथ नीबी गाँव में प्रधान प्रतिनिधि राजनेत चौरसिया, लेखपाल रामभरत, रोजगार सेवक सुभाष चन्द, पंचायत सहायक माया गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें