वाहन की टक्कर से घायल 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/A-mYDaGt2Vk

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रोमनदेई गांव में बारात में शामिल होने गए 17 वर्षीय युवक की चार पहिया वाहन के जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी निवासी शनि निषाद (17 वर्ष) पुत्र मुकेश निषाद शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के ही रोमनदेई गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि रात करीब 10ः30 बजे वह सिसवा के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिजनों द्वारा शोहरतगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

File Photo : SHANI NISHAD

Leave a Comment

और पढ़ें