- -मानवता के आधार पर गौशाला में कार्यरत कर्मियों ने मृतक गौवंश को किया मिट्टी में दफन
- https://youtu.be/H1ku97_Qjhc
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
सोशल मीडिया पर एक लावारिस गौवंश की दुर्गति का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हलौरा स्थित गौशाला के पास का बताया जा रहा है, जहां लावारिस अवस्था में मृत पड़े गौवंश को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद मौके पर पहुंचकर जब स्थिति का जायजा लिया गया तो जिम्मेदारों ने घटना को पुराना बताते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इन दिनों बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हलौरा स्थित गौशाला के बगल लावारिस अवस्था में पड़ी गौवंश की दुर्गति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जब हमारे संवाददाता मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली तो वहां तैनात केयर टेकर कोदई और सोनू ने बताया कि यह घटना करीब 5-6 दिन पुरानी है। उन्होंने बताया कि संबंधित गौवंश लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी मिलने पर मानवता के आधार पर गौशाला में कार्यरत कर्मियों के सहयोग से उसे मिट्टी में दफन करा दिया गया। केयर टेकर ने स्पष्ट किया कि मृत गौवंश गौशाला का नहीं था, फिर भी जिम्मेदारी निभाते हुए उसका अंतिम निस्तारण कराया गया।गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में केयर टेकर ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ. सूर्य पाल वर्मा द्वारा समय-समय पर गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। वर्तमान में एक गाय बीमार है, जिसकी सूचना डॉक्टर को दे दी गई है और उसके उपचार की प्रक्रिया जारी है वहीं, इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव अवधेश यादव ने बताया कि गौवंशों के लिए चारा, भूसा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और उनकी देखभाल नियमित रूप से की जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर गौवंशों की देखरेख और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



























