सिद्धार्थनगर को 27 रनों से हराकर फाइनल में पहुँची गोरखपुर की टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 की चल रही है क्रिकेट प्रतियोगिता।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविंद माधव।

द खबर टाइम्स/श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में शुक्रवार के दिन का मुकाबला गोरखपुर व सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविंद माधव रहे। अतिथियों ने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें उत्साहित किया।

प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के कप्तान पन्नू सरोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाएं जिसमें संदीप मित्तल ने 94 , विवेक सिंह ने 44, राहुल सिंह नाबाद 27, करण यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर की तरफ से हर्ष उपाध्याय ने तीन, वत्सल सिंह और पन्नू सरोज ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने को उतरी सिद्धार्थनगर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन बनाए. सिद्धार्थनगर की तरफ से मिलन यादव ने सर्वाधिक 57 रन, प्रेम साहनी ने 30, अमन अली ने 26, हर्ष उपाध्याय ने 27, यश मिश्रा ने 13 रन का योगदान दिया। गोरखपुर की तरफ से संदीप मित्तल, अनुराग यादव व अमन पासवान ने दो-दो विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गोरखपुर के संदीप मित्तल को दिया गया। इस दौरान सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चंदन पांडे, वकील खान बाबूजी अंसारी, श्याम सुन्दर चौधरी, श्याम सुन्दर चौधरी सहित अंपायर राहुल सिंह व सत्येंद्र सिंह, कॉमेंटेटर अनवर सिद्दी, स्कोरिंग विशाल यादव और विशाल मौर्य मौजूद रहे तथा लाइव टेलीकास्ट अजय के द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें