जोगिया ब्लॉक के बुढनईया में आयोजित ग्राम चौपाल में सीडीओ बलिराम सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– योजनाओं से वंचित न रहे कोई भी पात्र लाभार्थी— सीडीओ

द खबर टाइम्स/अभिषेक शुक्ला के साथ श्रवण पटवा की रिपोर्ट

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शुक्रवार को जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुढनईया में सीडीओ बलिराम सिंह की उपस्थिति में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चौपाल की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल ही सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है। पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और किसी भी ग्रामीण को अधिकारों व सुविधाओं से वंचित न रहने देना ही इसका उद्देश्य है। साथ ही सीडीओ ने सचिव व ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ग्रामवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि एवंप्रदेश सचिव शिक्षक मंच अपना दल (एस) अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि हमारे गांव में बिजली की समस्या है यहा पर कुछ दिन पहले 25 केवी ट्रांसफार्मर एलाटमेंट हो गया है। कुछ लोग इसको लगाने नहीं दे रहे जिससे विजली विभाग उसको लगा नहीं रहा।

इसी गांव के छोटे लाल ने बताया कि हमरा नाम राशनकार्ड से कट गया है वह अपना नाम राशनकार्ड में जोडवाने की मांग की है। वही झिनकान ने भी राशनकार्ड में अपने घर के दो लोगों का नाम जोडवाने की मांग की है।रमई ने वृद्धा पेंशन बनवाने की मांग की, बंदी ने बताया कि अभी हमार विकलांग पेंशन नहीं बना है तो पेंशन बनवाने की मांग की। वह चौपाल के बाद गांव में बने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहीं बगल में बने सार्वजनिक शौचालय को भी देखा शौचालय के सामने कुंडा पड़ा था तो वह यहां पर तैनात सफाई कर्मचारी को बुलाकर उसको साफ करने को कहा तथा गांव की द्विव्याग सुमन गौड से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि हमको रिक्सा नहीं मिला है तो वह बैटरी वाली ट्राई रिक्सा को दिलाने को कहां।

इस दौरान डीडीओ सतीश सिंह, बीडीओ रामानंद वर्मा, सचिव मुस्तफा व अखिलेश त्रिपाठी, एडीओ सहकारिता प्रदीप कुमार, चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव, सप्लाई विभाग से रत्नेश मिश्रा, ग्राम प्रधान अर्चना चौधरी, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अपना दल (एस) अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें