ब्लॉक परिसर में धरना देकर सचिवों ने बीडीओ को सौंपा सीएम को सम्बोधित ज्ञापन, कहा- सार्थक पहल न होने के कारण शासकीय ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे सभी सचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

…भविष्य में बड़े आंदोलन, कार्य वहिष्कार एवं अनवरत धरने की तरफ इशारा कर रहा हैं सचिवों का विरोध प्रदर्शन।

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे क्रमिक आंदोलन के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) समन्वय समिति, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिनांक 01-12-2025 से 04-12-2025 तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 05-12-2025 को शोहरतगढ़ विकास खण्ड परिसर में धरना देकर खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरने के माध्यम से कहा गया कि अभी तक कोई सार्थक पहल न होने के कारण प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में सचिव समस्त शासकीय ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे। जटिल ई-ग्राम स्वराज व गेट वे प्रणाली के विरोध में इसके स्थान पर मोबाईल ऐप के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया निर्मित करने की मांग की गई। समस्त ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 15-12-2025 को अपना डोंगल विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं0) के कार्यालय में जमा कर देंगे। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि शासन प्रशासन द्वारा उपर्युक्त मांगो पर सकारात्मक निर्णय नही लिया जाएगा तो सचिवों के समक्ष दिन प्रतिदिन उत्पन्न हो रही गंभीर परिस्थितियां भविष्य में बड़े आंदोलन, सम्पूर्ण कार्य वहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन में परिवर्तित हो सकती है। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। धरने में सचिव रामस्वरूप गुप्ता, सचिव राम सिंह, सचिव अजय भारतीया, प्रभारी एडीओ (पं०) एवं सचिव कुंवर कन्नौजिया, सचिव कामेश्वर मिश्र, सचिव गौरव श्रीवास्तव, सचिव संदीप सरोज, निशा श्रीवास्तव, सचिव लालचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें