द खबर टाइम्स/ श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मुडिला खुर्द में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव गौरव श्रीवास्तव और राम सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिव गौरव श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

साथ ही चौपाल कार्यक्रम में शामिल रहे आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला ने बैंक से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं को लेकर बिस्तार से अपनी बात कही। इस दौरान मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा, ग्राम प्रधान अवनीन्द्र कुमार चौधरी, रोजगार सेवक संतोष कुमार, पंचायत सहायक सत्य प्रकाश यादव, सफाई कर्मचारी बाल गोविन्द, राजेश आदि मौजूद रहे।




























