शोहरतगढ़ ब्लॉक के चिल्हिया गाँव में सचिव एवं ग्राम प्रधान ने चौपाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/ श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिल्हिया में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में गांव की समस्याओं का गाँव में ही समाधान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

सचिव राम सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। चौपाल में वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, और व्यक्तिगत शौचालय जैसी योजनाओं पर बिस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही सचिव राम सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और शासन की गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा ने बाल विवाह के मुद्दों पर शपथ ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान इबरार अली, रोजगार सेवक दिनेश कुमार, पंचायत सहायक राहुल वर्मा और सफाई कर्मचारी सुरेश सहित गाँव के राजू, राजेश शर्मा, विश्वास, रीता, सैयदा खातून, सुष्मिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें