शोहतगढ़ सी.एच.सी. में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों से अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल, एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है वायरल बीडियों

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/jRQ3-1HMYzg

द खबर टाइम्स / आर. के. बाबा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में मरीजों से अवैध रूप से पैसा वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल में इलाज कराने पहुँचे गरीब और जरूरतमंद मरीजों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। सूत्र यह भी कहते है कि एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए बाहर से डिस्पोजल सिरिंज स्वयं खरीदकर लाते हैं, बावजूद उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। सरकारी अस्पतालों में जहाँ गरीब तबके के लोग मुफ्त या सस्ते इलाज की उम्मीद में आते हैं, वहीं उनसे अवैध रूप से रकम लेने का आरोप गंभीर सवाल खड़ा करता है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह कर्मचारियों द्वारा मरीजों से पैसे लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मनमानी लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ का है और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडिओ शोहरतगढ़ के सीएचसी हॉस्पिटल के एक्सरे रूम के अंदर डार्क रूम सहायक सुधीर कुमार की बताई जा रही है। बहरहाल इस वीडियो पुष्टी द खबर टाइम्स (The Khabar Times) नहीं कर रहा है। बताते चले कि कुत्ते के काटने पर रेबीज के खतरे को रोकने के लिए एंटी-रेबीज इंजेक्शन (रायबीज़ इंजेक्शन) लगाया जाता है। यह इंजेक्शन आमतौर पर 5 खुराकों में दिया जाता है, जो 0, 3, 7, 14 और 28 दिन पर लगाए जाते हैं।

1 thought on “शोहतगढ़ सी.एच.सी. में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों से अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल, एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है वायरल बीडियों”

Leave a Comment

और पढ़ें