सरताज आलम
शोहरतगढ़़, सिद्धार्थनगर
नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के टीचर्स कालोनी स्थित विधायक विनय वर्मा के कार्यालय/आवास में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन जी पहुंचकर मुलाकात किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके उपरान्त संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घरों के द्वार-द्वार पर स्टीकर लगाने का अभियान शुरू किया, जिन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का पवित्र सन्देश राष्ट्र साधना के 100 वर्ष, नर सेवा ही नारायण सेवा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त है। वहीं राष्ट्र भावना, सेवा और संगठन के इस अद्भुत संकल्प ने हर घर में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।




























