कुछ दिन पूर्व अनियंत्रित ट्रक के कहर से बढ़नी-ढेबरुआ मार्ग पर सैकड़ों भेड़ों की हुई थी दर्दनाक मौत, पशुपालक की हुई थी भारी क्षति।
द खबर टाइम्स/अनूप गोस्वामी
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 बढ़नी- ढेबरुआ मार्ग पर भरौली पेट्रोल पम्प के पास चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से सड़क दुघर्टना में सैकड़ों भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। वहीं उक्त घटना को सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। आपको बता दें कि बढ़नी क्षेत्र में पहली बार ऐसी सड़क दुघर्टना हुई थी, जिसमें सैकड़ों पशुओं की एक साथ मौत हुई थी। गरीब पशुपालक को लाखों रुपए की क्षति होने से पीड़ित परिवार की जमा पूंजी भी खत्म हो गई थी। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उक्त घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम कुमार जयसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेबरुआ गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार दुर्गा प्रसाद पुत्र छोटेलाल से मिलकर उनका हालचाल जाना और सांत्वना देते हुए तत्काल नगद पचास हजार रुपए का आर्थिक मदद किया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। श्याम कुमार जयसवाल ने कहा कि ऐसे मुसीबत के समय में हर किसी को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए और इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। पीड़ित परिवार का हर सम्भव मदद करना हम सभी लोगों का धर्म है। आर्थिक रुप से परेशान और कमजोर व्यक्ति की एक छोटी सी मदद से पीड़ित परिवार को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि, अनीता जयसवाल, राजकुमार उर्फ राजू शाही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजी यादव, अजय अग्रहरि, इन्द्र मोहन, प्रदीप कुमार गौतम, राम अजोर, भुल्लुर, सतीराम, उपेन्द्र जायसवाल, बृजेश अग्रहरि, अमित कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।




























