- सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही पूरा हुआ छठ महापर्व का व्रत
- शिवबाबा मंदिर पोखरा परिसर में रात्रि 2 बजे से ही गूंजते रहे छठ पूजा के पारंपरिक गीत
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा के साथ धर्मेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
चौथे दिन यानी मंगलवार को उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया। छठ पर्व को लेकर पूरे नगर में एक अलग ही भक्तिमय वातावरण दिखाई दे रहा था। शिवबाबा मंदिर पोखरा परिसर में रात्रि 2 बजे से ही छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। छठ पूजा के परंपरागत गीत- उगा है सूरज देव, हे छठ मईया आदि के साथ अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंकज निगम की शानदार प्रस्तुतियों में छठ मैया का पॉवन यह दरबार है, गणपति बप्पा मोरया… लोगों की खूब वाहवाही लूटी। साथ ही नोएडा की भजन गायिका अपर्णा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत बहँगी लचकच जाए लोगों की जुबा पर काफी देर तक गुनगुनाता रहा। छठ पर्व पर आयोजित मनमोहक झांकियां भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। झांकी कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम-लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की संयुक्त झांकी, राधा-कृष्ण नृत्य, माँ दुर्गा की शक्ति प्रदर्शन आदि भी लोगों के बीच खूब वाहवाही लूटी।

शिवबाबा घाट पर सांसद पुत्र अभिषेक पाल, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, चैयरमैन उमा अग्रवाल व उनके पति रवि अग्रवाल, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय व शोहरतगढ़ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी समेत शिवबाबा मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी व हजारों श्रद्धालुओं ने रात्रि 4 बजे से ही पानी में खड़े होकर छठ मैया से सुख संवृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को लेकर चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने में समस्त नगरवासियों, शिवबाबा समिति, पुलिस प्रशासन, नगरपंचायत कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों, मीडिया कर्मियों और छठ व्रती महिलाओ व भजन गायकों सहित झाकी कलाकारों प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत सहयोग दिया है तों वहीं कार्यक्रम को लेकर चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी। साथ ही भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि छठ पर्व के शानदार आयोजन में सहयोग करने वाले नगर पंचायत बोर्ड के समस्त पदाधिकारी एवं शिवबाबा घाट पर सेवा प्रदान करने वाले सभी सफाई मित्रों, कार्यालय स्टॉफ एवं सेवा देने वाले सभी को वे सम्मानित भी करेंगे।

छठ पर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, सीओ मयंक द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, का. प्रभाकर यादव, दिनेश यादव आदि पुलिस टीम कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। विदित हो सूर्य उपासना के छठ महापर्व के अवसर पर व्रत रखने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार की शाम को पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था और शोहरतगढ़ नगर पंचायत के शिवबाबा मंदिर स्थान समेत गड़ाकुल व छतहरी आदि के पोखरों पर श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की पूजा उपासना की थी।

विदित हो छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है।

इस दौरान छठ घाट पर सांसद पुत्र अभिषेक पाल, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, चैयरमैन उमा अग्रवाल के परिजन समेत चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, पूर्व जि.पं.स. उमेश प्रताप सिंह, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय समेत नगर के शिवपूजन वर्मा भोलेनाथ, महावीर वर्मा, कन्हैया लाल सर्राफ, राजेन्द्र कुमार रूँगटा नीलू, दीपक कौशल, राममिलन चौधरी, शैलेंद्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, महेश गुप्ता, संतोष पासवान,. अभिलाष मिश्रा, अरविन्द वर्मा, राजू बाबा, संदीप कसौधन, दुर्गेश तिवारी, अमन पटवा, लखन गुप्ता, संजय कौशल, विक्की गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रहरी, अजय वर्मा, अरविंद अग्रहरी, सभासद राजकुमार मोदनवाल, मनोज, शिवशंकर अग्रहरी, दिनेश कुमार, अनूप कसौधन, सतीश चंद्र वर्मा, शिव प्रकाश, बबलू गौड़, मोनू कुमार, शिवरतन कन्नौजिया, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश कुमार आर्य,

शिवशक्ति शर्मा, अभिषेक चौधरी, अजय चौधरी, लवकुश चौधरी, आशीष कसौधन, सुभम पाठक, तेजस श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शुभम गौड़, सहित नगर पंचायत के लिपिक राजेश त्रिपाठी, कंप्यूटर आपरेटर कमलेश कुमार गुप्ता, बीडी कसौधन, धीरेंद्र तिवारी, अक्षय गुप्ता अंकित गुप्ता, श्रीनिवास, दुर्गेश अग्रहरि, अतुल रावत, राकेश, मनोज चौहान, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।



























