अद्भुत और भावविभोर कर देने वाला रहा बढ़नी नगर पंचायत का छठ घाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

बढ़नी, सिद्धार्थनगर

मंगलवार को उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया। बढ़नी नगर पंचायत के छठ घाट पर चेयरमैन सुनील अग्रहरी सहित हजारों की संख्या में व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धांलु इस पवित्र क्षण के साक्षी बने।

लोकास्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अंतिम दिन सैकड़ों व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निराहार एवं निर्जला व्रत को समाप्त करते हुए प्रसाद का वितरण किया। क्षेत्र के जलाशयों एवं नदियों में व्रतधारी सैकड़ों महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे का निराहार एवं निर्जला व्रत की समाप्ति करने के उपरांत प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान जलाशयों के पास सुबह काफी चहल पहल रहा लोग एक दूसरे को छठी मैया का प्रसाद वितरण करते नजर आए। समाजसेवियों द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए उक्त स्थान पर जगह जगह चाय , पानी, चना, हलुआ का स्टॉल लगाकर वितरण किया गया। चेयरमैन सुनील अग्रहरी, गोकुल गोयल, मनोज गोयल,अमित मौर्य, गणेश अग्रहरी , रामराज कन्नौजिया, राजन उपाध्याय, अभिषेक यादव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, अरविंद आर्य, सहित अनेक लोगो की विशेष उपस्थिति रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर मुस्तैद दिखाई पड़े। इस दौरान थानाध्यक्ष ढेबरुआ नारायण लाल श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बढ़नी नगर पंचायत के छठ घाट को लेकर विधायक विनय वर्मा ने लिखा कि छठ घाट का दृश्य अद्भुत और भावविभोर कर देने वाला रहा। सरोवर के शांत जल पर जब बादलों के बीच से भगवान भुवन भास्कर की हल्की सी लालिमा झलकी, तो पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर हो उठा। इतने से ही श्रद्धालु जनों के चेहरे पर उल्लास छलक पड़ा। मानो स्वयं सूर्यदेव ने अपनी कृपा दृष्टि धरती पर बिखेर दी हो। इस दौरान विधायक विनय वर्मा समेत उनकी धर्मपत्नी बबीता वर्मा भी मौजूद रही। श्रद्धा और भक्ति से भरे इस माहौल में चारों ओर गूंजते छठ गीत, दीपों की टिमटिमाहट और सरोवर की मंद लहरों के संगीत ने मिलकर एक दिव्य वातावरण बनाया। घाट पर व्रती माताओं-बहनों के साथ उनके स्वजन भी मौजूद रहे और हजारों की संख्या में दर्शनार्थी श्रद्धालु इस पवित्र क्षण के साक्षी बने।

Leave a Comment

और पढ़ें