शोहरतगढ़- सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#विधायक विनय वर्मा के साथ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने छठ घाट पर की पूजा अर्चना

द खबर टाइम्स/अनूप गोस्वामी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शिवबाबा मंदिर पोखरे पर बने छठ घाट एवं नगर पंचायत के ही गड़ाकुल व छतहरा स्थिति पोखरों पर सोमवार की शाम को पानी में खड़े होकर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया। विधायक विनय वर्मा, चेयरमैन उमा अग्रवाल समेत हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की।

छठ पर्व को लेकर पूरे नगर में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा था। शिवबाबा मंदिर पोखरा परिसर में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। दोपहर से ही श्रद्धालुओं का पोखरे की ओर जाने के लिए सडक़ों पर तांता लगा रहा। लोग छठी मईया के गीतों के साथ धूमधाम से ढोल व नगाड़ों के साथ घाटों की ओर बढ़ रहे थे। व्रत रखने वाली महिलाओं और पुरुषों ने प्रसाद और पूजा का सामान लेकर भगवान सूर्य देव की उपासना की। जब तक सूर्य अस्त नहीं हुआ तब तक सभी व्रती पानी में ही खड़े रहे। जब सूर्य अस्त हुआ तो अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा अर्चना करने के बाद व्रतियों ने अपने घरों की ओर प्रस्थान किया।

छठ पूजा में आकर्षक का केंद्र रहा पोखरे की सजावट, लाइटिंग फब्बारा एवं झांकी कार्यक्रम- शिवबाबा मंदिर पोखरे पर बने पोखरे की सजावट, लाइटिंग फब्बारा एवं झांकी आकर्षक का केंद्र रहा। पोखरे में लगाएं गये तीन अदद फब्बारे ने लोगों के बीच खूब वाह-वाही लूटी तों वहीं कानपुर से आयी कलाकारों की झांकी की शानदार प्रस्तुति ने मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया।

छठ घाट पर विधायक विनय वर्मा एवं उनकी धर्म पत्नी बबिता वर्मा, चैयरमैन उमा अग्रवाल के परिजन समेत चैयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, पूर्व जि.पं.स. उमेश प्रताप सिंह, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय समेत नगर के शिवपूजन वर्मा भोलेनाथ, महावीर वर्मा, कन्हैया लाल सर्राफ, राजेन्द्र कुमार रूँगटा नीलू, दीपक कौशल, राममिलन चौधरी, , शैलेंद्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, महेश गुप्ता, ऋषि वर्मा, संतोष पासवान, राजू बाबा, संदीप कसौधन, दुर्गेश तिवारी, अमन पटवा, लखन गुप्ता, संजय कौशल, विक्की गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रहरी, अजय वर्मा,

अरविंद अग्रहरी, सभासद राजकुमार मोदनवाल, मनोज, शिवशंकर अग्रहरी, दिनेश कुमार, अनूप कसौधन, सतीश चंद्र वर्मा, शिव प्रकाश, बबलू गौड़, मोनू कुमार, शिवरतन कन्नौजिया, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश कुमार आर्य सहित नगर पंचायत के लिपिक राजेश त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बीडी कसौधन, धीरेंद्र तिवारी, अक्षय गुप्ता अंकित गुप्ता, श्रीनिवास, दुर्गेश अग्रहरि, अतुल रावत, राकेश, मनोज चौहान, मुकेश कुमार के साथ प्रशासनिक अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, सीओ मयंक द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह मय फ़ोर्स डटे रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें