द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा एवं खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद का मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर उसका निस्तारण कराये। साथ ही उन्होंने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

इस दौरान राजस्व विभाग से 15, शोहरतगढ़ नगर पंचायत से -2, बढ़नी नगर पंचायत से -1, विकास विकास से- 1, चिल्हिया पुलिस से -1, कुल मिलाकर 20 मामले आये। मौके पर राजस्व विभाग के 3 मामलों का निस्तारण कर दिया गया हैं।
तहसील समाधान दिवस में ये भी रहे मामले- शोहरतगढ़ ब्लॉक के बगुलहवा के डोहरिया खुर्द के लोगों ने जल निकासी के संदर्भ में प्रार्थना पत्र दिया हैं। आरोप हैं कि दोनों गाँव के खेतो का पानी डोहरिया खुर्द के आराजी के रास्ते ह्युम पाइप से पूर्व से ही जाता रहा हैं। बाद में उसे गाँव की एक महिला ने मिट्टी डालकर पाट दिया था और जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में तहसील प्रसाशन की मदद से उस मिट्टी को हटवाकर जल निकासी बनवाई गयी थी, लेकिन उस जल निकासी मार्ग को पुनः उन्हीं लोगों द्वारा रोक दिया गया हैं, जिससे फसल ख़राब हो रही हैं और हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो गया हैं तथा गाँव में भी पानी भर गया हैं। उन्होंने डोहरिया में बंद किए गए पाइप को खुलवाने की मांग की है, जिससे बगुलहवा व डोरिया खुर्द के गाँव में घुसा पानी निकल सके तथा हजारों बीघा धान की फसल नुकसान होने से बचाया जा सके। इसके साथ ही नगर के पूर्व सभासद मनोज कुमार गुप्ता ने शोहरतगढ़ नगर पंचायत में खुले में मीट-मांस बेचने के संबंध में शिकायत की हैं।

विदित हो शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।




























