द ख़बर टाइम्स/धर्मेन्द्र चौधरी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शुक्रवार की देर शाम शोहरतगढ़ स्थिति मूर्तजा मार्केट के पीछे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल शोहरतगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक व्यापार मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल के नव निर्मित मकान में बुलाई गयी। संगठन पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ी का जन्म दिवस मनाने एवं शुभकामना संदेश के साथ बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन बिस्तार एवं व्यापारी हित को लेकर विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल ने की एवं संचालक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक किशोरी लाल गुप्ता, पूर्व प्रधान एवं सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में ही आगामी दशहरा मेला को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने को लेकर बृहद चर्चा किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, मुकेश पोद्दार, कौशल किशोर उमर, अनूप कसौधन, राजेंद्र कुमार कांदू, महेश कसौधन, गोविन्द प्रसाद फ़ौजी, बृज विहारी मिश्रा, रसीद, रविंद्र कुमार, रुपेश वर्मा, प्रशांत मिश्रा, श्रवण पटवा, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।




























