पीएम स्वनिधि योजना से नगर के फुटपाथ दुकानदारों के लिए लोन हेतु मांगे जा रहे हैं आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • पथ विक्रेताओं को मिलेगी प्रथम किस्त 15000/- दूसरी किस्त 25000/- व तीसरी किस्त 50000 रूपये

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

 

पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला के तहत पथ विक्रेताओं को प्रथम किस्त 15000 दूसरी किस्त 25000 व तीसरी किस्त 50000 का लोन किए जाने का आदेश शोहरतगढ़ नगर पंचायत को प्राप्त हुआ है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत मेला का आयोजन कर लोगों का आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। ये जानकारी फुटपाथ दूकानदारों को लोन बांटने के दौरान नगर पंचायत कर्मी बी०डी० कसौधन ने दी और कहा कि शासन के आदेशानुसार दिनांक 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किये जा रहे है। इस अवसर पर बीडी कसौधन ने नगर के फुटपाथ दूकान दारों से अपील की है कि वह सभी लोग जिन्हें आवश्यकता हो वह लोग सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें