त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने किया पकड़ी मंडल में कार्यशाला का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द खबर टाइम्स/अभिषेक शुक्ला
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पकड़ी मंडल के आदर्श बाल विद्या मंदिर पकड़ी बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रविन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है। भाजपा इस चुनाव में अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत का प्रतिनिधि बनाएगी। साथ ही बैठक में संगठन के प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस दौरान परशुराम जायसवाल, पारस जायसवाल, प्रेमचंद निषाद, हनुमान तिवारी, दिवाकर मिश्रा, ज्ञानदास गौतम, कन्हैया निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें