शोहरतगढ़ ब्लॉक के रमवापुर खास गाँव में सोसल आडिट कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शुक्रवार को शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत रमवापुर खास में सोसल आडिट को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत रमवापुर में मनरेगा द्वारा किए गए कार्यों का सोसल आडिट टीम द्वारा किया गया साथ ही बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी।

बैठक में सोसल आडिट टीम के अलावा ग्राम प्रधान जफ़र आलम, रोजगार सेवक कुलदीप गिरी, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, रामकुमार, राजाराम, अब्दुल अजीज, मजीद, रूदल, कान्ती देवी, मंजू देवी, मुराती, शकुंतला, लल्लू, अजहर, आसिफ सईद, आसिफ कोटेदार, परमात्मा चौधरी, खबरीलाल, पवन गिरी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें