द ख़बर टाइम्स/ दिनेश कुमार
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
बुद्धवार को उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा द्वारा की गई छापेमारी में न.पं. शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर (छतहरी) स्थिति एक कमरे से 67 बोरी यूरिया खाद (उर्वरक) बरामद की गयी है। चर्चा है कि वह खाद तस्करी के लिए रखा गया था। जिसके संबंध संदर्भ में एक वीडियो भी वायरल है वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कहता हैं कि मेरा नाम पवन कुमार पुत्र स्व. घिसियावन प्रसाद है। मैं नागराज को खाद एवं गाड़ी रखने के लिए हमेशा मना करता हूं और यह भी कहता हूं कि यहां गाड़ी मत खड़ा किया करो। बावजूद वह व्यक्ति यहां गाड़ी खड़ा कर देता है।

बहरहाल उपजिलाधिकारी द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान बरामद किये गये 67 बोरी यूरिया खाद को (उर्वरक) शोहरतगढ़ थाने की पुलिस उठा ले आयी और जाँच पड़ताल में जुट गयी। इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संदर्भ में जब उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रकरण की जाँच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान एडीओ क़ृषि राजीव सिंह, सन्दीप राणा, संजीव कुमार के साथ का. दिनेश कुमार यादव, प्रभाकर यादव, राजकुमार, राम बदन यादव, अजय आदि मौजूद रहे।




























