व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– शोहरतगढ़ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने किया थाना प्रभारी एवं सीओ का स्वागत

द ख़बर टाइम्स / अनूप गोस्वामी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

बुद्धवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन तहसील इकाई शोहरतगढ़ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कसौधन की अगुवाई में शोहरतगढ़ थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी एवं सीओ पवीन प्रकाश से मुलाक़ात कर उनका स्वागत किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हित को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ता है, ऐसे में उन्होंने पुलिस प्रशासन से सहयोग करने की बात कही।

इस दौरान शोहरतगढ़ प्रभारी शिव प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कसौधन, महामंत्री रामकिशोर उमर, नंदू गौड, प्रगति पांडेय, शक्ति सिंह, श्यामसुन्दर चौधरी, सोनू पहलवान, कोषाध्यक्ष संतोष बंका, श्यामू लाट, संजीव पांडेय एवं भारतीय मानवाधिकार परिवार के ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र रूंगटा (नीलू रूंगटा) आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें