शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर पत्रकारों ने विधायक विनय वर्मा व चेयरमैन उमा अग्रवाल समेत सुनील अग्रहरि को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • – भूमि चिन्हॉकन एवं नगर पंचायत से प्रस्ताव को लेकर शोहरतगढ़ एवं बढ़नी चेयरमैन को भी दिया ज्ञापन।

द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर

आजादी के 78 वर्ष बाद भी सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ एवं बढ़नी अंतर्गत पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकारों को एक अदद पत्रकार भवन (प्रेस क्लब) नसीब नहीं हुआ। हालांकि ऐसा नहीं था कि पूर्व में पत्रकारों ने आवाज नहीं उठाई, लेकिन न तो हिम्मत करने अधिकारी मिले और न ही जनप्रतिनिधि ही, खैर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के आश्वासन के बाद पत्रकारों को एक-एक अदद पत्रकार भवन बनने की उम्मीद बढ़ गयी है। जिसमें बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि और शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसी उम्मीद को लेकर गुरुवार को युवा पत्रकार प्रेस क्लब तहसील ईकाई शोहरतगढ़ के संगठन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में प्रेस क्लब भवन निर्माण कराने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा हैं। दिए ज्ञापन के सन्दर्भ में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण पटवा ने कहा कि पत्रकार साथियों को तहसील अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निवास करते हुए तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय पर सर्दी, गर्मी और बरसात में पत्रकारिता हेतु आना जाना पड़ता है। उसमें से कुछ पत्रकार साथियों को शोहरतगढ़, बढ़नी के अलावा जोगिया, इटवा व बर्डपुर, नौगढ़ आदि से शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय एवं बढ़नी ब्लॉक मुख्यालय पर कई किलोमीटर दूर का सफर तय करके आते हैं। साथ ही यह भी लिखा कि विषम परिस्थितियों में भी पत्रकारिता क्षेत्र में विशेष योगदान के बावजूद हम सब के बैठने का एक निश्चित स्थान नहीं रहता है। परिणाम स्वरूप इधर- उधर बैठकर मासिक बैठक, पत्रकारिता विषयक गोष्ठी एवं कार्यक्रम आदि करना पड़ता है।

वर्तमान समय में तहसील मुख्यालय पर करीब 100 से अधिक पत्रकारों का आना जाना होता है, लेकिन अफसोस का विषय यह रहा कि पत्रकारों के निश्चित स्थान पर बैठने हेतु अदद पत्रकार भवन (प्रेस क्लब भवन) का निर्माण नहीं हो सका। जबकि विकास खण्ड शोहरतगढ़ एवं बढ़नी मुख्यालय पर एक-एक अदद प्रेस क्लब भवन की नितान्त आवश्यकता है। उन्होंने विधायक विनय वर्मा से विधायक निधि से पत्रकार भवन (प्रेस क्लब भवन) निर्माण करने की मांग की हैं। जिस पर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मैंने पूर्व में आश्वासन दिया था, कि पत्रकार समाज के हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए मैं तैयार हूँ। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया हैं। उन्होंने यह भी कहा की प्रस्ताव की कॉपी मिलते ही आगे की कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर प्रेस क्लब भवन निर्माण करवाया जायेगा।

इसी कड़ी में प्रेस क्लब भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हॉकन एवं प्रस्ताव को लेकर शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल को भी उन्हें ज्ञापन दिया गया हैं। उन्होंने शीघ्र भूमि चिन्हॉकन एवं प्रस्ताव भेजनें की बात कही। फोनवार्ता में बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि वे पत्रकारों के साथ है। पत्रकार समाज के लिए प्रेस क्लब भवन का निर्माण होना जरुरी है, उन्होंने भी बढ़नी क्षेत्र में भूमि चिन्हॉकन एवं प्रस्ताव भेजनें की बात कही।


इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला, रमेश शुक्ला, सरताज आलम के साथ अध्यक्ष श्रवण पटवा, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, उपाध्याय पीयूष सिंह, रामानंद पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, विनीत चौधरी, राकेश बाबा, रमेश पाण्डेय, वसीम अख्तर, इंद्रेश तिवारी, अखिलेश सिंह, नीलू सिंह, सुनील केसी, अशोक दूबे, निसार अहमद, शिवरतन कन्नौजिया, प्रदीप उपाध्याय, राकेश राज, राजू बाबा, पिंकू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ज्ञापन विनय वर्मा ज़ी _ 11.09.2025 (2)

Leave a Comment

और पढ़ें