द ख़बर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
गुरुवार को गांव की समस्या गांव में समाधान करने की मंश को लेकर शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कौवा एवं ग्राम पंचायत रमवापुर के टोला निबिहवा (क्षेत्र मटुका) में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक विनय वर्मा ने कहा कि गांव के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर ही बात कर त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाते है। लोकतंत्र की असली ताकत जनता से सीधा संवाद है और जनता की समस्या का समयबद्ध समाधान ही मेरा संकल्प है।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा अंतर्गत शोहरतगढ़ ब्लॉक के माधवापुर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम निर्माण, बढ़नी ब्लॉक के मधवापुर में 6.5 करोड़ की लागत से बनने वाले मछली मंडी का निर्माण, शोहरतगढ़ में 2.5 करोड़ की लागत से निबंधन कार्यालय का शिलान्यास, शोहरतगढ़ में फायर स्टेशन का निर्माण एवं बढ़नी में लगभग 8 करोड़ की लागत से बनाने वाले 50 बेड का हॉस्पिटल निर्माण हेतु भूमि पूजन की कही। उन्होंने यह भी कहा कि शोहरतगढ़ क्षेत्र में विजली, पानी, सड़क एवं स्कूल में बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रमवापुर के टोला निबिहवा (क्षेत्र मटुका) में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के काला नमक चावल पर भी बिस्तार से अपनी बात कही।

कार्यक्रम का संचालक कर रहे अपना दल विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लगाए गये सोडियम हाईमास्ट लाइट के साथ साथ उनके द्वारा कराये गये विभिन्न कार्यों पर बिस्तार से अपनी बात कही। कार्यक्रम को निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, शिक्षक परमात्मा पाण्डेय, योगेश शुक्ला, प्रधान संगठन के शोहरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम ने सम्बोधित किया। इस दौरान हरीश वर्मा, विपिन सोनी, विजय गुप्ता, विजय पाण्डेय, परमहंस पाण्डेय, प्रवीण सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।



























