प्रा.वि. चौहाट्टा में तैनात अध्यापक द्वारा रसोईयां से टॉयलेट साफ कराने को लेकर एसडीआई से हुई शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ख़बर टाइम्स / अभिषेक शुक्ला

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के प्रा.वि. चौहाट्टा में तैनात रसोईया मीरा पत्नी स्वर्गीय रामजीत ने उसी विद्यालय पर तैनात अध्यापक मनोज प्रजापति पर शौचालय साफ कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शोहरतगढ़ से की है जिसका आवेदन कार्यालय सहायक विनोद कुमार द्वारा आज यानी 2 सितंबर 2025 को रिसीव किया गया है। आरोप यह भी है कि अध्यापक मनोज प्रजापति रसोईया को भद्दी-भद्दी गाली देते हैं और बीते दिनों उसका हाथ पकड़ कर गेट के बाहर धक्का देकर निकाल दिए और यह भी कहा है कि विद्यालय में मत आना।


मामले को लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है मैं जांच कर आपको बताता हूँ। इसी मामले को लेकर ज़ब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं है जाँच कर कार्यवाही की जाएगी। अब सवाल यह है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जांचोपरांत कब तक कौन सी कार्यवाही की जाएगी, जिसका लोगों को इंतज़ार है।

https://youtu.be/_WxvXQAFknw

Leave a Comment

और पढ़ें