खबर टाइम्स/धर्मेंद्र चौधरी
सिद्धार्थनगर
जोगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरही पुल और जोगिया के बीच स्थित पुलिये के मोड़ पर सोमवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मनीष पांडे, निवासी ग्राम महुलानी, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को खाई से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक मनीष किसी कार्य से घर लौट रहा था, तभी पुलिये के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।




























