https://www.facebook.com/share/v/1DFaiVyGUg/
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा के साथ अनूप गोस्वामी की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
11 दिसंबर तक भरा जाने वाले एसआईआर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य जोरों पर है। इसी कड़ी में मंगलवार को शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने की एसआईआर सत्यापन में अबसेंट वोटरों की जांच की।

उन्होंने बी.एल.ओ. को निर्देश दिया है कि आप सभी मतदाताओं के घर पर जाएं और उनसे इस बात का सत्यापन करें कि संबंधित व्यक्ति प्रश्नगत मकान नंबर में रह रहा है अथवा नहीं? यदि मतदाता बाहर रह रहा है तो उसे शिप्ट कॉलम में डालें। यदि मतदाता का कुछ पता नहीं चल पा रहा है तब भी उसकी रिपोर्ट कार्यालय में देनी। ताकि मतदाता सूची को सत प्रतिशत फिल्टर किया जा सके। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं को मतदाता पर्ची मिली है, उसे भरकर के अपने-अपने बीएलओ को दे दें, जिससे संबंधित बीएलओ उन मतदाता पर्चीयों फीड कर सके। इस दौरान सुपर वाईज़र सुनील सिंह, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, बी.एल.ओ. राकेश जायसवाल, गणेश यादव, गुंजा देवी, नीलम जायसवाल, रीता शर्मा, सभासद प्रतिनिधि बबलू गौड़, सभासद दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।




























