सुरक्षा के प्रति खुद में जागरूकता और हौसला बढ़ाता है ताइक्वांडो- सांसद जगदम्बिका पाल
– शोहरतगढ़ तहसील के विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं के आत्मारक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान समेत सांसद जगदम्बिका पाल सहित अन्य भाजपा के दिग्गज
द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
मंगलवार को स्थानीय वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एकेडमी सिद्धार्थनगर द्वारा मिशन शक्ति के बैनर तले मातृ शक्ति आत्मारक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही पीपीएस पब्लिक स्कूल, सेठ रामकुमार खेतान बालिका विद्यालय, शिवपति इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट थॉमस स्कूल, स्कॉलर्स स्कूल, चौधरी सुभाषचंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी कड़ी में माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि छतहरी खेल मैदान में हजारों की संख्या में बेटियों ने जिस तरह से जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट को उन्होंने सीखा है। इससे उनके अंदर एक आत्मविश्वास पैदा हुआ है और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति खुद में जागरूकता और हौसला आया है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी खेलो इंडिया के माध्यम से फिटनेस की बात करते हैं। जब आप अपने को फिट रखेंगे तभी समाज फिट रह सकता है, कंट्री फिट रह सकती है। मुझे लगता है इससे बेहतर शरीर की एक्सरसाइज कोई हो नहीं हो सकती है। सिद्धार्थनगर जैसे आकांक्षी जनपद में 4500 लोगों ने प्रतिभाग किया है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पूरे विश्व में भारत की नारियों का सम्मान बढ़ाया है। साथ ही यह भी कहा कि आज दुनिया में फाइटर प्लेन केवल पुरुष नहीं उड़ाते हैं बल्कि भारत की बेटियां भी फाइटर प्लेन उड़ाने का काम करती है। साथ ही उन्होंने जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट को सांसद खेल महोत्सव में शामिल करने का आश्वासन दिया है, जिससे नारी शक्ति की प्रतिभा को उनका स्थान मिल सके।

डिस्ट्रिक्ट ताईकान्डों एकेडमी के जिलाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह ऐसे कार्यक्रम है जो महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा कौशल सिखाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट तकनीकों के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तैयारी पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है।

तों वहीं कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण प्रजापति, सचिव बजरंगी राजपूत, चेयरमैन श्रीमती उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बी.पी. यादव, भारतीय मानवाधिकार परिवार जिलाध्यक्ष नीलू रूंगटा, पी.पी.एस.पब्लिक स्कूल प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, चौधरी सुभाष चन्द्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आमरेंद्र चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एस.पी. अग्रवाल ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सन्दीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही शिवपति इंटर कॉलेज, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज, पी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, स्कॉलर्स स्कूल एवं चौधरी सुभाष चन्द्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज, बुधनईयां पकड़ी बाजार की स्कूली बच्चियों ने जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट की कला से सबको प्रभावित कर दिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रही सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज एवं द्वितीय स्थान पर पी.पी.एस. पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान पर रही सेंट थॉमस स्कूल सहित सभी विद्यालय के प्रशिक्षुओं एवं गुरुजनों को शील्ड एवं मोमेंटो देकर आयोजन समिति ने सभी को सम्मानित करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा कौशल सिखाने व उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास को लेकर उनकी सराहना भी की।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनन्द कसौधन, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, भाजपा नेता अनिल अग्रहरी, रिंकू पाल, शत्रुघ्न बाबा, सारिका श्रीवास्तवा, प्रतिभा द्विवेदी, गुड़िया त्रिपाठी, चंदा अग्रहरी, शशि मौर्या, रीना मद्धेशिया, निरुपमा चौरसिया, कंचन कांदू, फरहाना जमाल, यशस्वी, प्रीति मौर्या, अंचल श्रीवास्तव, प्रियंका चौधरी, संतोष शुक्ला, घनश्याम गुप्ता, चंद्रेश जायसवाल, राजेंद्र पाण्डेय, मेराज अली आदि मौजूद रहे।




























