शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा.पं. मस्जिदिया में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#गाँव की समस्या गाँव में समाधान के बैनर तले हुआ कार्यक्रम का आयोजन

#ग्राम प्रधान एवं सचिव सन्दीप सरोज ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

द खबर टाइम्स/श्रवण पटवा

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मस्जिदिया में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव सन्दीप सरोज ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इसी कड़ी में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आर.बी.आई. प्रतिनिधि संतोष शुक्ला नें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिव सन्दीप सरोज ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि श्रवण जायसवाल, सचिव सन्दीप सरोज, ग्राम रोजगार सेवक राजाराम जायसवाल के साथ गाँव के भगौती, सुखदेव, राकेश, बसंत, शैलेश, गयादीन, बासदेव, रोहित, आनंद, गया प्रसाद, राम स्वारथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें