- मु0अ0सं0-139/2025 धारा-103(1) बीएनएस में अभियुक्त फोटू उर्फ असलम पुत्र कसाब निवासी नकथर थाना शोहरतगढ के पास से घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया हैं और बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर उसे जेल भेज दिया- सन्तोष कुमार तिवारी (प्रभारी निरीक्षक)
द ख़बर टाइम्स/अभिषेक शुक्ला
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
सोमवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी मय टीम द्वारा मु0अ0सं0-139/2025 धारा-103(1) बीएनएस में अभियुक्त फोटू उर्फ असलम पुत्र कसाब निवासी नकथर थाना शोहरतगढ को निर्माणाधीन पुलिया नकथर के पास से गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया हैं और बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे जेल भेज दिया हैं।

बीते दिनों शोहरतगढ़ से सटे नकथर गांव में 24 वर्षीय युवक जहीर उर्फ सोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक जहीर उर्फ सोनू, पुत्र इदरीश, सिद्धार्थनगर के कोड़रा टोला इस्लाम नगर का निवासी था। वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था और उसकी पत्नी ने चार दिन पहले हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था। वह अपनी बहन सुबिना के घर नक्थर आया हुआ था और गांव में ही फोटो पुत्र कसाब के घर पर रुका था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर जहीर और फोटो के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद फोटो ने जहीर पर चाकू से हमला कर दिया। खून के धब्बे और बिखरे हुए जूते इस बात की गवाही दे रहे थे कि जहीर ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। हत्या का आरोप उसके रिश्तेदार फोटो पर लगा था, जो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया था, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस दौरान शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी, उ0नि0 विजय प्रताप यादव, का0 धर्मनाथ यादव, का0 नितीश यादव आदि मौजूद रहे।




























